फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   woman and a teenager dies

डंपर की टक्कर से एक युवती व किशोरी की मौत

Thu, 23 Mar 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
 woman and a teenager dies
हादसा - फोटो : अमर उजाला
झींझक  कसबे के रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर डंपर के टक्कर मारने से बाइक सवार एक युवती व किशोरी की मौत हो गई। जबकि, बाइक बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे झींझक सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


मंगलपुर क्षेत्र के औरंगाबाद डालचंद्र गांव निवासी बेंचेलाल पुत्र रामसेवक बाइक पर अपनी बहन मीना (20) व पड़ोसी रेनू (14) पुत्री मनीराम को बैठाकर रसूलाबाद के कठिका गांव निवासी एक रिश्तेदार करन सिंह के यहां गया था। वहां से दोपहर में तीनों एक ही बाइक पर बैठकर लौट रहे थे। तभी झींझक के द्वारिका गंज मोहल्ले के पास बाइक में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर कर तड़पने लगे।
विज्ञापन



राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फ ानन में तीनों घायलों को झींझक सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर मुनीश कुमार ने रेनू और मीना को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक चला रहे बेंचेलाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर माणिक चंद्र पटेल ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed