फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Witch woman beaten to death by saying

चुड़ैल कहकर महिला को पीटकर मार डाला

Sat, 22 Sep 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Witch woman beaten to death by saying
इसी जंगल में महिला का शव पड़ा मिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव देवहा कटरा में मोहर्रम की मजलिस के दौरान अजीबोगरीब हरकत करने पर मानसिक रूप से बीमार महिला को लोगों ने चुड़ैल कहकर पीट-पीटकर मार डाला। मजलिस के  दौरान लाउडस्पीकर की तेज आवाज में महिला की चीत्कार थम गई। उसका निर्वस्त्र शव जंगल में पड़ा मिला। शुक्रवार सुबह पता चलने पर परिजन व ग्रामीण जंगल में पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
क्षेत्र के बंभियापुर पुरवा गांव निवासी भारत सिंह अपनी पत्नी यशोदा (36) के साथ रहते हैं। इकलौती पुत्री ज्योति की शादी हो चुकी है। पति के मुताबिक, पत्नी यशोदा मानसिक रूप से बीमार थी। इलाज चल रहा था। गुरुवार रात एक बजे वह बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। रात में यशोदा को खोजा गया लेकिन नहीं मिली। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पत्नी का शव गांव देवहा कटरा के जंगल में पड़े होने की सूचना दी। पति के मुताबिक, ग्रामीणों ने बताया कि देवहा कटरा गांव में मोहर्रम पर तेज साउंड सुनकर यशोदा उधर चली गई थी। वहां उसे दौरा पड़ा तो कटरा गांव के कुछ लोगों ने चुड़ैल आने की अफवाह उड़ा दी। इसके बाद गांव के कुछ युवकों ने पत्नी को जमकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। मजलिस के दौरान मौजूद कुछ ग्रामीणों ने भी बताया कि रात में एक महिला ने मजलिस में बैठे युवक का गला दबाने का प्रयास किया था, तब हल्ला मचा था। जैसे-तैसे मामला शांत करा दिया था। जंगल में जिस जगह यशोदा का शव मिला है, वहां पर  झाड़ियां टूटी मिलीं। फोरेंसिक टीम ने मारपीट के दौरान छीना झपटी होने और घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही है। पुलिस अफसरों के अनुसार, कटरा गांव के कई युवक और उनकी महिलाएं घर से गायब हैं। पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं
महिला का शव निर्वस्त्र होने से रेप कर हत्या की भी चर्चा है। पीड़ितों परिजनों ने भी ऐसी आशंका जताई है। जंगल में यशोदा के वस्त्र दूर पड़े मिले। जंगल में जहां शव मिला, वहां फोम के टुकड़े पड़े मिले। जंगल में फोम के टुकड़े कहां से आए, इसको लेकर चर्चाएं हैं। हालांकि पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सीने पर भारी चोटों से हुए आंतरिक रक्सस्राव के कारण मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के परिजन तरह-तरह की बात कर रहे हैं। पूछताछ में कई ग्रामीणों ने भूत-प्रेत का चक्कर होने की बात बताई है, लेकिन अभी जांच चल रही है। गांव से गायब लोगों की तलाश जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
ज्ञान सिंह, इंस्पेक्टर बिल्हौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed