फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Wind was the son of devotees blessing

भक्तों ने पवन पुत्र का लिया आशीर्वाद

Wed, 14 Sep 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
Wind was the son of devotees blessing
बालाजी धाम अकबरपुर में पूजन करते भक्तगण। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़वा मंगल पर अकबरपुर समेत जिलेभर के मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर भंडारे का प्रसाद लिया। अकबरपुर स्थित कालिका देवी मंदिर में समाजसेवी विकास कटियार, कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा व अन्य लोगों ने पूजन कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन


श्रीबालाजी धाम में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। महंत पं. राजेंद्रदेव शर्मा ने हनुमानजी की आरती कर प्रसाद वितरित किया। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। अकबरपुर पेट्रोल पंप स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में बाबूलाल कटियार, हरनाम कटियार, सुरेंद्र कटियार, पुष्पेंद्र कटियार, अमरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



जुनैदपुर गांव स्थित श्रीबालाजी दरबार मंदिर में महंत कमलाकांत, प्रबंधक ओमप्रकाश ने आरती कर पूजन किया। विनय यादव, मझले, रामलखन, राजासिंह, हरनाम सिंह, रामसजीवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष रंजू यादव ने रनियां में प्रसाद वितरित किया। शिवम कुशवाहा, हर्ष, अनिल, प्रधान विशाल, जेपी यादव आदि मौजूद रहे। वहीं बाढ़ापुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में समाजसेवी विपिनचंद्र दीक्षित सहित अन्य भक्तों ने पूजन किया।


रनियां प्रतिनिधि के अनुसार गोईनी स्थित बालाजी धाम मंदिर में दर्शन के बाद लोगों की मेले में भीड़ लगी रही। व्यवस्थापक देवेंद्र सिंह सेंगर, आरपी सिंह, बृजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेश त्रिपाठी, पिंटू सेंगर, डा. सतीश शुक्ला, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


झींझक प्रतिनधि के अनुसार बुढ़वा मंगल पर किशौरा गांव के ग्रामीण हनुमान जुलूस निकाल कर अक्षयवट आश्रम पहुंचे। गाजे-बाजे के साथ नारद आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। आश्रम में महंत परमहंस दास की देखरेख में प्रसाद वितरण हुआ।



चेयरमैन राजकुमार यादव, पूर्व चेयरमैन संतोष तिवारी, बल्लू यादव, रूबी जैन, रंजन कुशवाहा, गोलू राजावत, सुजीत सिंह, विकास सिंह, नीरज सिंह, आतिश, भागीरथ, राघव अवस्थी, किशन शुक्ला, राहुल, आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।


रूरा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा के बालाजी धाम, हनुमान गढ़ी, काशीपुर व कडऱी आश्रम सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed