{"_id":"58ea8e344f1c1b081a5b81c9","slug":"wheat-crop-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी से भड़की आग, गेहूं खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ी से भड़की आग, गेहूं खाक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद के माधव नगर गांव में बीड़ी की चिंगारी से 16 बीघा खेत में आग लग गई। इससे गेंहू की पूरी फसल आग की भेंट चढ़ गई। उपजिलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रविवार दोपहर बाद माधव नगर स्थित रामकिशोर सिंह, सुंदरलाल, चंद्रशेखर के 16 बीघा गेंहू के खेत में किसी ने सुलगी बीड़ी डाल दी। इससे खेतों में आग लग गई। आग का विकराल रूप देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। तहसीलदार संदीप केला, नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह, लालाराम, चंद्रभूषण लेखपाल तथा सुरेश राजपूत कानूनगो पहुंचे। उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय ने जली फ सल का निरीक्षण किया। बताया कि क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। किसानों को आर्थिक सहायता दी जायेगी। वहीं मैथा तहसील के विरतियाना शिवली स्थित खेतों में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने तीन बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग काबू में हुई और बड़ा हादसा टल गया। वहीं संभरपुर शिवली गांव में चार किसानों की साढ़े सात बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विरतियाना शिवली में पेट्रोल पंप के समीप ट्रांसफार्मर से रविवार को चिंगारी निकली। चिंगारी के खेत में गिरते ही गेहूं की फसल में आग लग गई। फसल में आग देखकर किसानों के हाथ फांव फूल गए। विक्रमपुर गांव में उदयवीर सिंह के डेढ़ बीघा गेहूं जलकर राख हो गए। वहीं, रास्तपुर के जोगिनडेरा में विमला पत्नी अनिल नाथ व सुकरनियां के घर में आग लग गई।