{"_id":"584719454f1c1be672448fb7","slug":"we-will-participate-in-the-conference-bjp-state-president-obc","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में करेेंगे शिरकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में करेेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड व तैयारियों का जायजा लेते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के अकबरपुर में बुधवार सात दिसंबर को होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारियां देर शाम तक होती रही। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड आदि का जायजा लिया।
भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। अकबरपुर इंटर कालेज परिसर में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुबह से भाजपा के कद्दावर नेताओं व पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विनोद कटियार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामजी गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि शुक्ला सहित अन्य भाजपाइयों ने मुख्य अतिथि के हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, वाहन पार्किंग आदि व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन
कार्यसमिति सदस्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें बड़ी संख्या में जिले से लोग आएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, महामंत्री विद्यासागर त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह चौहान, परवेश कटियार, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष के सामने चेहरा दिखाने की रहेगी होड़- कानपुर देहात। विधानसभा चुनावों की आमद नजदीक आते ही दावेदारी पेश करने वालों की बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के सामने चेहरा दिखाने की होड़ रहगी। इसके चलते मंगलवार को सभी प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपनी ताकत दिखाने और भीड़ जुटाने की तैयारी करते रहे। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने भीषण ठंड में कार्यक्रम स्थल के पास ही अपना डेरा जमा दिया।