{"_id":"5ba54ac1867a5501332a6504","slug":"water-proof-pandal-for-the-chief-minister-s-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए वाटर प्रूफ पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए वाटर प्रूफ पंडाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड का निर्माण करते कर्मी।
झींझक। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कंचौसी कस्बा में 25 सितंबर को होने वाली मुख्यमंत्री के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम व जनसभा के लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। अगर बारिश भी होने लगे तो कार्यक्रम में अव्यवस्था न हो। हेलीपैड बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
कंचौसी कस्बे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होने वाली जनसभा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बारिश होने की आशंका के चलते शुक्रवार को जनसभा स्थल पर वाटर प्रूफ पंडाल लगाने का काम शुरू हुआ। मंच व पंडाल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने हेलीपैड का निर्माण शुरू कर दिया है।
मंच व पंडाल का निर्माण करा रहे कंपनी के कार्य प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया की मुख्यमंत्री का मंच 32 फिट चौड़ा व 52 फिट लंबा होगा। वीआईपी मंच 20 फिट चौड़ा व 30 फिट लंबा होगा। 15 बीघा जमीन पर मंच व पंडाल बनाया जा रहा है।