फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Voters aware through sports

खेलकूद के जरिये मतदाताओं को किया जागरूक

Fri, 03 Feb 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Voters aware through sports
मतदान - फोटो : अमर उजाला
ब्लाक अमरौधा की कई ग्रामपंचायतों में गुरुवार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसमें मतदाताओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


जल्लापुर में एडीओ दयाकृष्ण पाल की निगरानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 18 से 60 साल आयु वर्ग के लोगों की पैदल और उकड़ू
चाल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इसीतरह ग्रामपंचायत अटवा में वीडीओ मधुलता आदित्य की देखरेख में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्राम प्रधान अंजनी कुमार ने पैदल चाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पुरुषों की 500 मीटर पैदल चाल 40 साल आयु वर्ग में अंकित प्रथम व गंगाराम द्वितीय स्थान प्राप्त किया और 40-60 साल आयुवर्ग में अवधेश प्रथम व राजाराम द्वितीय रहे। महिलाओं की 500 मीटर पैदल चाल 18-40 साल आयु वर्ग में प्रीतीदेवी प्रथम व दीपिका द्वितीय रहीं और 40-60साल आयु वर्ग में केशकली प्रथम व मीरादेवी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन


इसी तरह उकड़ू चाल में प्रमोद कुमार प्रथम, लक्ष्मीनारायण द्वितीय और महिलाओं में अनीतादेवी प्रथम व सुमित्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बीडीओ राजमणि त्रिपाठी ने बताया कि मतदाताओं को जागरुक करने के लिए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed