विद्यार्थियों ने बनाई वोट दो की मानव शृंखला
19 फरवरी को जिलें में विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। विभिन्न तरीके से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। रूरा के अंबरपुर रोड स्थित इनफैंट पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के मैदान में मानव शृंखला बनाकर वोट देने का शब्द बनाकर लोगों से अपील की।
इस दौरान बच्चों ने जागरूकता के नारे भी लगाए। आकर्षक मानव शृंखला देखकर लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन भी किया। इस मौके पर मौजूद प्रधानाचार्य शुभम त्रिवेदी ने सभी बच्चों से अपने अभिभावकों व अपने आस पड़ोस में रहने वाले लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करने को कहा। इस मौके पर स्नेह, दीक्षा, रिंकी, अनूप, नेहा, आशीष, गोपाल, अनुराग, दुर्गेश, रजत, चंद्रभान, महिमा आदि मौजूद रहे ।