फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Violent wildlife killed four cattle

हिंसक वन्यजीव ने चार मवेशियों को मार डाला

Fri, 16 Feb 2018 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Violent wildlife killed four cattle
पशुबाड़े की धूल में बने हिंसक जीव के पंजों के निशान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला शिवपुरी पूर्वी (पुरानी हवेली) में बुधवार की रात किसी हिंसक वन्यजीव ने पशुबाड़े में हमला कर वहां बंधे चार बकरों को मार डाला। सुबह मवेशियों के शव पड़े देख लोगों को घटना की जानकारी हुई। पशुपालक की सूचना पर वन और राजस्व विभाग की टीम ने मौके की जांच-पड़ताल की। वहीं, मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम भी कराया गया।
विज्ञापन


अब्दुल जब्बार ने बताया कि बुधवार की रात उसके मकान के बाहर बने पशुबाड़े में किसी हिंसक जंगली जीव ने धावा बोलकर वहां बंधे चार बकरों को मार डाला। गुरुवार की सुबह जब वह पशुबाड़े में पहुंचा तो वहां का दृश्य देख सकते में आ गया। बाड़े के भीतर बकरों के शव पड़े हुए थे।
विज्ञापन

जब्बार ने घटना की जानकारी तहसील और पुलिस के दी। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर गई। डिप्टी वन रेंजर अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि हिंसक वन्यजीव भेड़िया अथवा लकड़बग्घा हो सकता है। बताया कि धूल पर मिले पंजों के निशान और शिकार करने के तरीके से भेड़िया हो सकता है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मोहल्ले के लोग हिंसक जीव के हमले को लेकर सकते में हैं। उनका कहना है कि घनी बस्ती के भीतर भेड़िया अथवा लकड़बग्घा के घुसकर हमला करने की घटना काफी चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वह सतर्क हो गए हैं। वहीं, वन विभाग की टीम ने लोगों को रात में निगरानी रखने की सलाह दी। डिप्टी रेंजर ने बताया कि हिंसक जीव एक बार किसी जगह शिकार करने के बाद दोबारा वहां जरूर पहुंचते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed