फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Vimala Sandeep then became head of Gdnapur Shbajpur

गदनापुर से विमला तो शहबाजपुर से संदीप बने प्रधान

Wed, 05 Oct 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vimala Sandeep then became head of Gdnapur Shbajpur
अकबरपुर में मतगणना कार्य में लगे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
जिले में तीन ग्राम प्रधानों व एक जगह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अकबरपुर की ग्राम पंचायत गदनापुर से विमला देवी तथा रसूलाबाद की ग्राम पंचायत शहबाजपुर से संदीप प्रधान चुने गए।
विज्ञापन



 मंगलवार को ब्लाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती शुरू हुई। दोपहर से पहले ही नतीजे सामने आ गए। अकबरपुर की ग्राम पंचायत गदनापुर में प्रधान पद पर विमला देवी ने अमरेंद्र प्रताप को 280 वोटों से हराया।
विज्ञापन


विजेता प्रधान व बीडीसी के समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजाए तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। अकबरपुर ब्लाक में निर्वाचन अधिकारी जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन ने विजेता प्रधान व बीडीसी को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रसूलाबाद संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत शहबाजपुर में प्रधान के रिक्त पद के चुनाव की मतगणना के दौरान संदीप को निर्वाचित घोषित किया गया। सुबह आठ बजे से ब्लाक परिसर में मतगणना शुरू हुई।



अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रधान पद के लिए संदीप, मेवालाल व रमेश मैदान में थे। 780 वोट पड़े थे। इनमें संदीप को 542, मेवालाल को 198 व रमेश को 17 वोट मिले। 23 मत निरस्त घोषित किए गए। इस प्रकार इकतरफा मुकाबले में संदीप 344 वोटों से जीतकर प्रधान घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed