फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Villagers drove pulse polio team

ग्रामीणों ने पल्स पोलिया टीम को दौड़ाया

Sat, 04 Feb 2017 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers drove pulse polio team
गढ़ी मेहरा गांव में ग्रामीणों को समझाते अस्पताल अधीक्षक व टीम। - फोटो : अमर उजाला
कसबे के गढ़ीमहेरा गांव में विकास न होने के मुद्दे पर मतदान बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को पल्स पोलिया ड्राप पिलाने गई टीम को दौड़ा लिया। बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने से इंकार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समझाने के बावजूद ग्रामीण नहीं माने। बाद में गांव पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का फैसला वापस लिया। 
विज्ञापन

 


रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पांच सौ आबादी वाले गढ़ीमहेरा गांव के ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, जलनिकासी, विधवा पेंशन आदि मांगों पर 24 जनवरी को गांव के बाहर बैनर लगाकर मतदान बहिष्कार करने का ऐलान किया था। गांव में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। जिससे ग्रामीण खासे नाराज थे।

विज्ञापन

 

 

रविवार को सुनाथा गांव में लगे पोलियो बूथ पर गढ़ीमहेरा गांव का एक भी बच्चा दवा पीने नहीं पहुंचा था। शुक्रवार को सुपरवाइजर मधू शुक्ला, आशा शारदा, पद्मा देवी व सुमन देवी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। टीम ने भाग कर अपने आप को बचाया, और सूचना सीएचसी अधीक्षक को दी। गांव पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डा. सिद्धार्थ पाठक व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जयकिशन ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। स्वास्थ्य अधिकारी वापस आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसडीएम डेरापुर सुरजीत सिंह, सीओ डेरापुर माजिद अब्सार, बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने ग्रामीणों को चुनाव बाद विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार वापस ले लिया। ग्रामीण रामबाबू, नरेंद्र पाल, विवेक त्रिपाठी, शमीम, रशीद, नंदराम, शिवकुमार, रामबाबू, आदि ने बताया कि अधिकारियों ने विकास कार्य कराने का भरोसा दिया है। ग्रामीणों ने बैनर हटा दिया है, और वह मतदान में हिस्सा लेंगे। 

 


एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव वालों ने मतदान बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। सीएचसी अधीक्षक डा. सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि शनिवार को दोबारा टीम को भेजकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed