फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   update technology

बदलती तकनीकी अपनाने सेे ही मिलेगा रोजगार

Mon, 08 Feb 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा हासिल कर रहे छात्र बदलती तकनीक में जितना पारंगत होंगे, उनको रोजगार हासिल करने में उतनी ही आसानी होगी। नई जानकारी ही फ्रेशर छात्र-छात्राओं को उन्नति के रास्ते पर ले जा सकती हैं।
विज्ञापन


रविवार को कसबे के इंडस इंजीनियरिंग कालेज और आईईटीई ने संयुक्त रूप से एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. पीके मन्ना ने किया। उन्होंने कार्यशाला में आए इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को बेहतर तकनीक को जानने और उसके इस्तेमाल करने की बात कही। बताया कि नई तकनीक नए रोजगार को देन का मार्ग दिखाती है।
विज्ञापन


 एचबीटीआई से आए कार्यशाला के मुख्य वक्ता डा यदुवीर सिंह ने जैनेटिक अल्गोरियम और उसके प्रयोग के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया।

इसी संस्थान के प्रवक्ता डा संजीव कुमार ने इंडस्ट्रियल आटोमेशन की जानकारी छात्रों को दी। जबकि आईआईटी कानपुर से आए डा संजय ने पीएलसी व स्काडा तकनीक की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अरसी अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विजय कुमार दीक्षित, वीके कर्माकर, संजय सिंह, जितेंद्र कुशवाहा और रजिस्टार धीरज जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed