{"_id":"9da8d9979a681ed87186747e2e0c1858","slug":"up-board-exam-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की गाड़ी पहुंचते थम गई आवाजें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की गाड़ी पहुंचते थम गई आवाजें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी कमलेशचंद्र बाजपेई ने बुधवार की शाम पाली में पतारा के दो परीक्षा केंद्रों में अचानक छापा मारा। उनकी गाड़ी देखते ही परीक्षा कक्षों से आ रही आवाजें थम गईं। खास बात यह रही कि अधिकांश परीक्षार्थियों की कलम भी जहां की तहां रुक गई।
उपजिलाधिकारी ने कस्बे के एमकेजी इंटर कालेज और रेलवे स्टेशन रोड स्थित किसान औद्योगिक इंटर कालेज में छापा मारा। शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। दोनों ही केंद्रों में जैसे ही गाड़ी गेट पर पहुंची वैसे ही अफरा-तफरी का माहौल दिखा।
कमरों के भीतर से बोल-बोलकर नकल कराने की आवाजें रुक गईं। एसडीएम ने बताया कि एमकेजी में सिर्फ एक कमरे में जबकि, किसान औद्योगिक इंटर कालेज के आठ कमरों में परीक्षा हो रही थी।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों की गतिविधि से ऐसा दिखा कि केंद्र में बोल-बोलकर नकल कराई जा रही थी। कुछ कक्ष निरीक्षकों की तलाशी भी करवाई गई। लेकिन, आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।
किसान औद्योगिक इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में प्रधानाचार्य के कक्ष में कुंजी (पुस्तिका) मिलीं। जांच करने पर वह भौतिक विज्ञान की न होकर दूसरे विषय की पाई गईं। प्रधानाचार्य को चेतावनी दी गई है।