फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   UP BJP from coming to an end exile

यूपी से भाजपा का वनवास खत्म होने जा रहा

Fri, 17 Feb 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
UP BJP from coming to an end exile
सभ्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं किसानों के मन को झकझोरा। सिंह गुरुवार को भारतीय विद्यापीठ इंटर कालेज मैदान पर सिकंदरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद पाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने गरीबों और किसानों के साथ छल किया है। किसानों को वक्त पर बिजली, पानी नहीं मिल रहा है और उनको खाद, बीज के लिए धक्के खाने पड़े हैं। दैवी आपदा पीड़ित किसानों को राहत देने के लिए केंद्र से पर्याप्त धन भेजा गया, जिसे प्रदेश सरकार ने खास लोगों में ही बांट दिया।
विज्ञापन


सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल ने चुनाव से छह माह पहले ही खाट पकड़ ली थी। वहीं अखिलेश ने कांग्रेस को बैसाखी बनाया है, जो कभी भी टूट सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार के लिए कम ब्याज पर ऋण दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमाणपत्रों की छाया प्रतियों के स्वप्रमाणित करने की व्यवस्था लागू होगी। छोटे किसानों के फसली ऋण माफ किए जाएंगे और फसलों के नुकसान पर बीमा से भरपाई की जाएगी। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री ने की। संचालन महावीर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष वंशलाल कटियार, महावीर त्रिपाठी, राजाराम कुशवाहा, रामजी गुप्ता, रागिनी भदौरिया, दिनेशचंद्र मिश्र, गौरव पोरवाल, जमी पाल सिंह मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed