फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   UP 100 hit the bike riders, serious

यूपी 100 ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गंभीर

Sun, 15 Jan 2017 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
UP 100 hit the bike riders, serious
मैथा पुलिस चौकी का घेराव करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
यूपी 100  गाड़ी से शनिवार को बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी में सवार पुलिस कर्मचारी घायल को लेकर कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए। ग्रामीणों को हादसे की जानकारी राहगीरों से मिली। इस पर वह उत्तेजित हो गए और मैथा पुलिस चौकी का घेराव कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और परिजनों को हैलट अस्पताल भेजा। तब ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन



मैथा-रनियां रोड पर शनिवार दोपहर बढ़हिनपुरवा गांव के पास बाइक से जा रहे पवन उर्फ  सत्येंद्र (23) पुत्र देशराज पाल को यूपी 100 गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मी यूपी 100 गाड़ी से पवन को इलाज के लिए हैलट ले गए। इधर बढ़हिनपुरवा गांव में घायल पवन के हादसे के बारे में कुछ राहगीरों ने सूचना दी। इस पर घायल के परिजन तथा गांव के लोग उत्तेजित हो गए और मैथा पुलिस चौकी का घेराव कर लिया।
विज्ञापन



इधर कोतवाली शिवली के प्रभारी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल के हैलट अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। साथ ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीण शांत हुए। गांव के श्याम प्रकाश, श्यामसुंदर, मुनीम, घायल की मां इंदिरावती ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी। इधर हैलट अस्पताल में जिला पंचायत सदस्य शैलू सोनकर ने घायल का हालचाल लिया। बताया कि पवन की हालत गंभीर है। और इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed