{"_id":"58d03b0e4f1c1be5431a2e2a","slug":"unsolicated-doctor-in-register","type":"story","status":"publish","title_hn":" रजिस्टर में दस्तखत कर नदारद हुए डाक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्टर में दस्तखत कर नदारद हुए डाक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
झींझक सीएचसी का निरीक्षण करती सीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ मैडम जी, बड़ी बहन जी ने 250, छोटी बहिन जी ने 200 व सफाई कर्मी ने 50 रुपये लिए हैं। सोमवार को झींझक सीएचसी में औचक निरीक्षण करने पहुंची मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनीता सिंह से यह बात अस्पताल में भर्ती प्रसूता श्यामलता पत्नी राहुल निवासी अमौली कुर्मियान की सास मीना देवी ने कही। तीमारदार के आरोप के बाद कर्मचारी बचते नजर आए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने लेबर रूम व महिला वार्ड में गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने ओपीडी कक्ष, एक्सरे कक्ष का जायजा लिया। उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर होने के बावजूद मौके पर कई डाक्टर व कर्मी नहीं मिले।
इस पर सीएमओ ने रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कर अस्पताल से चले जाने वाले डाक्टर व कर्मियों से जवाब तलब करने की बात कही। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में गंदगी के बाबत सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।