फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Underpass clay dirt, operation of stopped trains

अंडरपास की मिट्टी धंसी, रोका गया ट्रेनों का संचालन

Fri, 27 Jul 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Underpass clay dirt, operation of stopped trains
पामा रेलवे स्टेशन के पास पुलिया की मरम्मत करते कर्मचारी।
सरवनखेड़ा। कानपुर-झांसी रेलवे लाइन पर पामा और गोगूमऊ स्टेशन के बीच बाबूरामपुर गांव के पास नवनिर्मित अंडरपास की मिट्टी बारिश में धंस गई। इसके चलते कई ट्रेनों को रोक दिया गया। करीब पौने दो घंटे बाद धंसी पुलिया की मरम्मत करने के बाद कॉशन देकर ट्रेनें निकाली गईं। इधर, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


 बुधवार की रात बारिश से झांसी रूट की रेलवे लाइन पर बने अंडर पास के ऊपर से गुजरी पटरियों के दोनों तरफ की मिट्टी बह गई। गुरुवार की सुबह पांच बजे गेट नंबर 226 के गैंगमैन साेनू ने  सूचना पामा रेलवे स्टेशन पर मौजूद अधिकारी हरिराम यादव को दी।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दी। पामा स्टेशन पहुंची पुष्पक एक्सप्रेस को रोक लिया गया। ट्रेन करीब पौने दो घंटे खड़ी रही। इसके बाद लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 55 मिनट तक खड़ी रही। उधर, पुखरायां रेलवे स्टेशन में झांसी-लखनऊ पैसेंजर 45 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरपास पर मिट्टी धंसने की खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी सक्रिय हुए और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी से मरम्मत का काम शुरू कराया गया। कर्मचारियों ने गिट्टी से भरी बोरियां डालकर पटरियों के दोनों लगाईं।


आंशिक मरम्मत के बाद ट्रेनों को काॅश्ान लेकर गुजारा गया। हालांकि, मरम्मत का कार्य चल रहा है। पामा स्टेशन मास्टर जेपी नारायण ने बताया कि अंडरपास पर मिट्टी धंसने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कॉश्ान लेकर ट्रेनें निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed