{"_id":"5a3d5afa4f1c1bbd208b8375","slug":"uncontrollable-truck-youth-wounded-in-police-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, युवक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर के मुख्य चौराहे के पास दुकान के भीतर घुसा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोहरे के कारण शुक्रवार की भोर में कस्बे के मुख्य चौराहे पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक बेकाबू होकर रोड किनारे दुकान में जा घुसा। दुकान में सो रहा एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। चालकों ने बताया कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ।
कस्बा निवासी निवासी किल्लन मियां ने बताया कि मुख्य चौराहे के पास मूंगफली की दुकान लगाता है। शाम को सामान समेटने के बाद रोड के किनारे एक दुकान के बाहर रखता है और रात में वहीं सोता भी है। बीती रात उसका बेटा गोलू मियां (20) दुकान के बाहर लेटा था। सुबह घना कोहरा छाया था। तभी मुख्य चौराहे पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक सीधा दुकान में जा घुसा, जिसकी चपेट में आकर गोलू मियां घायल हो गया। वह दुकान की दीवार और ट्रक के बीच फंस गया। इधर, हादसे के बाद दूसरे ट्रक के चालक ने पुलिस चौकी में गाड़ी खड़ी कर दी। जबकि, दुकान में घुसे ट्रक के चालक को लोगों ने पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मौजूद लोगों ने किसी तरह अंदर फंसे युवक को बाहर निकाला। संयोग से उसे मामूली चोट आई।
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि चौराहे पर कोई गुमटी या संकेतक न होने से आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गार्मेंट्स दुकानदार समीर खान, मोबाइल शाप संचालक मनीष सचान और राजा पांडेय, नगर पालिका के सभासद तनवीर मंसूरी और सर्वेश शर्मा ने बताया कि रोड निर्माण कंपनी पीएनसी ने बीते दिनों मुख्य चौराहे के पास जेब्रा लाइन जरूर बनवाई है। वह भी काली पड़ जाने से रात में दिखाई नहीं पड़ती है। स्थानीय लोगों ने मुख्य चौराहे पर गुमटी बनवाए जाने के साथ ही चारों मार्गों पर दूर से ही चमकने वाले रिफ्लेक्टर लगवाने और स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इसी तरह कसबे के मुगल रोड पर सरकारी अस्पताल के पास से लेकर जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के निकट तक बने डिवाइडर पर भी रिफ्लेक्टर लगवाया जाना आवश्यक है।