{"_id":"5acfb4ff4f1c1b583e8b4e2c","slug":"uncontrollable-dcm-stole-three-people-student-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डीसीएम ने तीन लोगों को रौंदा, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डीसीएम ने तीन लोगों को रौंदा, छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो हर्ष सोनकर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सजेती कस्बे में गुरुवार की सुबह बेकाबू डीसीएम ने दो छात्रों और एक अधेड़ को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी और एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना शिवली (कानपुर देहात) के औनहा गांव निवासी हर्ष (15) पुत्र राजेश सोनकर अपने ननिहाल सजेती में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह
एकलव्य इंटर कालेज में कक्षा-10 का छात्र था। गुरुवार की सुबह 7.30 बजे वह ममेरे भाई नितीश राज सोनकर (13) के साथ पैदल ही दुकान से सामान खरीदने जा रहा था। वह जैसे ही कानपुर-सागर राजमार्ग पर पहुंचे तभी, हमीरपुर की ओर जा रही बेकाबू डीसीएम सड़क किनारे खड़े अधेड़ रमेश संखवार (45) निवासी टिकवांपुर (सजेती) को टक्कर मारती हुई दोनों छात्रों के ऊपर चढ़ गई। रमेश संखवार कस्बा स्थित एकलव्य इंटर कालेज में चपरासी है और घटना के समय कालेज जा रहा था।
इधर, हादसा होते ही चालक ने डीसीएम छोड़कर मौके से भागने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को वाहन में लादकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। जहां, डाक्टरों ने हर्ष सोनकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उसके ममेरे भाई नितीश राज सोनकर को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
इधर, एकलब्य इंटर कालेज में कार्यरत रमेश संखवार का स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।