फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Ultimatum to shoppers for polythene restrictions

पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर दुकानदारों को अल्टीमेटम

Thu, 19 Jul 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Thu, 19 Jul 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum to shoppers for polythene restrictions
अकबरपुर कार्यालय में पॉलिथीन प्रयोग न करने के बावत जानकारी देते अधिकारी।
कानपुर देहात। पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को देखते हुए सरकार के सख्त निर्देश के बाद बुधवार जनपद के सभी नगर पंचायत कार्यालयों में बैठक हुई। व्यापारियों के साथ हुई बैठक में नप. की ओर से पॉलिथीन प्रयोग पर पाबंदी लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों को जुर्माने के साथ ही दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई।  
विज्ञापन


नगर पंचायत अकबरपुर में एसडीएम आनंद सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार व ईओ देवहुति पांडेय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान दुकानदारों को पॉलिथीन की रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही दुकानदारों की भ्रांतियों को दूर किया गया और नियमों की अनदेखी करने पर जुर्माने के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय ने कहा कि दुकानदार स्वयं पॉलिथीन का प्रयोग बंद कर दे। क्योंकि कल से इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और प्रयोग व बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान लिपिक राजेश कुमार, महेश गुप्ता, छोटे कौशल, अविनाश गुप्ता, पीयूष कौशल, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम परवेज अहमद ने नगर पंचायत रसूलाबाद के सभागार में व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्लास्टिक व अन्य कूड़ा कचरा अधिनियम के तहत 50 माइक्रोन से कम घनत्व के प्लास्टिक कैरी बैग के उपभोग विक्रय, वितरण, भंडारण, के साथ ही आयात-निर्यात पर रोक लगा दी गई है।

अधिशाषी अधिकारी संजय पटेल ने बताया कि सौ ग्राम तक पॉलिथीन पाए जाने पर 1000 रुपये, 101 ग्राम से 501 ग्राम तक 2000 रुपये, 501 ग्राम से 1 किलोग्राम तक 5000 रुपये, 1 किलोग्राम से 5 किलोग्राम तक 10000 तथा 5 किलो से अधिक पाए जाने पर 25000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।


इस दौरान नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार शर्मा, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कमल दुबे, राजू दुबे, रविंद्र कुमार, चंद्रभान गुप्ता, मोहम्मद यासीन परवेज, महामंत्री दिलशाद खान, अनुराग त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, हाफिज मुइन खान, बउअन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed