फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two youths die in high speed bike truck

तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत

Fri, 22 Dec 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two youths die in high speed bike truck
अमर उजाला ब्यू दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर धू-धूकर जलता ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अरौल मिडुआ गांव के सामने जीटी रोड पर ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार बाइक आलू लदे ट्रक से टकरा गई। इस दौरान ट्रक में आग लग गई और उसमें फंसे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारण करीब दो घंटे तक जीटी रोड और लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस वे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

गुरुवार शाम करीब पांच बजे महदेवा गांव निवासी अजय कुमार का 20 वर्षीय पुत्र शिखर उर्फ श्रेयस साथी धर्मेंद्र पुत्र मणी उर्फ अभय (20) संग एक बाइक पर सवार होकर बिल्हौर की ओर जा रहा था। बाइक अभय चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिडुआ गांव के सामने एक ढाबे पास अभय ने आगे चल रहे एक वाहन को तेजी से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे एक आलू लदे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे जा फंसे। इसी दौरान ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। यह देख ट्रक चालक भी कूदकर मौके से भाग गया। धू-धूकर जल रहे ट्रक को देख आसपास मौजूद लोग कुछ देर तक सामने जाने की हिम्मत नहीं जुट सके।
विज्ञापन

जैसे-तैसे ग्रामीणों ने झुलसे युवकों को उठाकर सीएचसी बिल्हौर भेजा, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में जीटी रोड के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। दुर्घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस देर रात तक जीटी रोड पर लगे जाम को खुलवाने में लगी रही। फिलहाल मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
अरौल मिडुआ गांव में बाइक-ट्रक की दुर्घटना के बाद ट्रक में लगी आग के कारण जीटी रोड पर कन्नौज और बिल्हौर की ओर वाहनों की कतारें लग गईं। रोडवेज बसें व अन्य वाहन करीब डेढ़ से दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। इसी तरह लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर भी जीटी रोड पर लगे जाम का असर रहा। आगरा, दिल्ली और लखनऊ से आ रहे वाहन भी जीटी रोड जाम में फंसे रहे। उधर, दुर्घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी जैसे-तैसे मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed