फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two youths die from cold

ठंड से दो युवकों की मौत

Sun, 31 Dec 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths die from cold
घने कोहरे के कारण हाईवे पर रेंगते वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को दिन में धूप निकलने के बावजूद शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। शीतलहर और गलन से लोग ठिठुरते नजर आए। वहीं, ठंड की चपेट में आने से रूरा और रसूलाबाद में दो युवकों की मौत हो गई। कड़ाके की ठंड ने जहां लोगों को घरों में कैद कर दिया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शनिवार का तापमान अधिकतम 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान समान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम होने से दोपहर में धूप निकलने से भी कोई खास राहत नहीं मिली। इसके अलावा शाम होते फिर ठंड बढ़ने से जनजीवन असामान्य दिखा। हवा ठंडी रही। हांड़कंपाती ठंड व गलन से लोग ठिठुरते रहे। पिछले एक सप्ताह से ठंड का शिकंजा कसता ही जा रहा है। पहले कोहरा फिर शीतलहर व उसके बाद गलन ने जीना मुश्किल कर दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में बदलाव जारी रहेगा, जिससे सर्दी और कहर ढाहेगी। इधर, रूरा प्रतिनिधि के मुताबिक वार्ड-4 निवासी अजीत (25) ठंड की चपेट में आ गया। घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां मौजूद डा. श्री प्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक अजीत की मौत ठंड लगने से हुई है। वहीं, रसूलाबाद से सटे औरैया के बेल्हूपुर गांव निवासी मुन्नू सिंह (30) की भी ठंड की चपेट में आकर हालत बिगड़ गई। परिजन पहले उसे निजी चिकित्सक और फिर रसूलाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉ. उमाशंकर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed