फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two young men sitting on the boat, fall electricity, missing one

नाव पर बैठे दो युवकों पर गिरी बिजली, एक लापता

Mon, 24 Sep 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two young men sitting on the boat, fall electricity, missing one
बिजली गिरने से लापता हुआ युवक महेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के गंगा कटरी गांव गदनपुर आहार में बारिश के दौरान गंगा नदी में नाव से मछली शिकार के लिए जा रहे दो युवकों पर तेज आवाज के साथ बिजली आ गिरी। नाव में एक युवक उछल कर नदी के तेज बहाव में लापता हो गया, जबकि दूसरा साथी गंभीररूप से घायल हो गया। चीखने चिल्लाने पर दौड़े ग्रामीणों ने बारिश में गोताखोरों को नदी में उतारा। लापता युवक का सुराग नहीं लगा। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को गदनपुर आहार गांव निवासी महेंद्र (24) पुत्र नानहूं गांव के ही मूलचंद्र पुत्र बलीराम के संग नाव लेेकर गंगा नदी में मछली का शिकार करने जा रहे थे। शाम चार बजे बारिश के साथ बादल कड़कने लगे। गंगा में नाव चला रहे दोनों युवक कुछ समझ पाते कि नाव पर बिजली गिर पड़ी। बिजली से झुलसे युवक मूलचंद्र ने बताया कि घटना के बाद नाव में तेज झटका लगा और आंखें बंद होते महेंद्र एकाएक लापता हो गया। आंखों खोली तो महेंद्र को नाव पर न पाकर इधर उधर देखा लेकिन दिखाई न देने पर बचाव-बचाव चिल्लाया। इसके बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि पुलिस गोताखोंरों के साथ गंगा तट पर पहुंची थी, लापता युवक का सुराग लगाने के लिए गोताखोरों ने प्रयास भी किया, ग्रामीणों ने जाल डाला लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed