फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two wildlife smugglers hit

दो वन्यजीव तस्कर दबोचे गए

Sat, 16 Jun 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jun 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two wildlife smugglers hit
पुलिस की गिरफ्त में सांप के साथ पकड़े गए आरोपी।
झींझक। शुक्रवार को वन विभाग व पुलिस की टीम ने दो वन्यजीव तस्करों को दबोच लिया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। युवकों के पास एक बैग में दो मुंह वाला सर्प बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है।  
विज्ञापन


वन दरोगा शिवम पांडेय ने बताया कि मुखबिर द्वारा वन्य जीवों की तस्करी होने की सूचना पर पुलिस के साथ कैनाल रोड पर छापेमारी की गई। नहर कोठी के पास घेराबंदी कर रामबाग थाना सदर जिला पूर्णिया बिहार के इंद्रजीत पासवान पुत्र तरुण व दिवाकर ठाकुर पुत्र इंद्रदेव जिला मुरौत थाना रतवारा जिला मधेपुर बिहार को पकड़ लिया गया, जबकि एक युवक भाग निकला। पकड़े गए युवकों के पास मिले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें करीब चार फुट लंबा एक दो मुंह वाला सांप बरामद हुआ।
विज्ञापन


युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने दीपक पुत्र जंजीर नाथ निवासी सरदारपुरवा जोगी डेरा थाना मंगलपुर से सांप खरीदा था। पुलिस ने वन रक्षक रामचरन की तहरीर पर तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया की सांप के साथ पकड़े गए दोनों युवकों ने सरदारपुरवा के युवक से 50 हजार रुपये में खरीदने की बात बताई है। पूछताछ में युवकों ने बिहार में तांत्रिक को यह सांप बेचने पर लाखों रुपये मिलने की बात कही। वन रक्षक रामचरन ने बताया की बरामद सांप को लगरथा के घने जंगल में छुड़वा दिया गया। ग्रामीणों की मानें तो तस्करों के पास से बरामद हुए दो मुंह वाले सांप की कीमत लाखों में है। इस सांप का प्रयोग तंत्र-मंत्र में प्रयोग किया जाता है। साथ ही सेक्सवर्धक दवाइयां भी बनाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed