फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   two person death from wall fall

दीवार गिरने से बालिका व मासूम की मौत

Sun, 29 Jul 2018 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
two person death from wall fall
उरसान गांव में गिरी पड़ी दीवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। जिले में लगातार दो दिन हुई मूसलाधार बारिश के बाद मकान गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दीवार और छत गिरने से एक बालिका  व एक मासूम की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन

मुंगीसापुर प्रतिनिधि के अनुसार सिकंदरा तहसील क्षेत्र के उरसान गांव में शनिवार की शाम राजू संखवार के दोनों पुत्र आर्यन (6) तथा अंशू (3) घर के अंदर खेल रहे थे। तभी पड़ोस के राजू उर्फ कमल कटियार की जर्जर हालत में खड़ी दीवार राजू संखवार के दरवाजे पर गिर गई। दरवाजे की बीम आर्यन के ऊपर जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई, तथा दीवार के मलबे में अंशू दब गया। हालांकि अंशू को मामूली चोटें आईं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कांधी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह तथा तहसीलदार संजय कुमार घटना स्थल पहुंच गए। चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से इत्तेफाकिया दर्ज कराई गई है वहीं सिकंदरा एसडीएम विजेता ने बताया कि तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था, आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार भीखदेव कहिंजरी में दीवार गिरने से एक 12 वर्षीय बालिका की दबकर मौत हो गई। जबकि, उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। भीखदेख कहिंजरी निवासी राम प्रकाश प्रजापति की 12 वर्षीय पुत्री आरती घर के बाहर चबूतरे पर मां के साथ बैठी थी। तभी अचानक दीवार भरभराकर गिरने से मां-बेटी दब गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से आनन-फानन में दोनों को बाहर निकाला गया। जहां आरती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां मीरा (45) घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर पहुंचे तहसीलदार राजीव उपाध्याय ने मीरा को एंबुलेंस द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। आरती की मौत से घर में कोहराम मच गया। भाई मुकेश, सुरेश, राजेश तथा छोटी बहन रोशनी आदि का रो-रो कर बुरा हाल रहा। तहसीलदार राजीव उपाध्याय ने बताया कि दैवी आपदा की चपेट में आकर बालिका की मौत की सूचना जिला अधिकारी, अपर जिला अधिकारी, वित्त एवं मुख्य विकास अधिकारी को दे दी है। रसूलाबाद क्षेत्र के बरई झाल निवासी रामनरेश तथा बड़ा गांव कपराहट कहिंजरी निवासी सुमन देवी का मकान भरभराकर गिर पड़ा। जिसमें गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed