फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two youths aboard bike collided with truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 04 Dec 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के साखा-जनवारा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दूसरे ने हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। कोतवाली में ट्रक अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव किरांव निवासी रामजी कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की शाम उसका भतीजा मान सिंह (20) गांव के ही अमित उर्फ छोटू कुशवाहा (25) पुत्र छोटान कुशवाहा संग पड़ोसी मूसानगर (कानपुर देहात) गया था। देर शाम दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे, बाइक छोटू चलाए था। वह जैसे ही मुगल रोड पर स्थित साखा-जनवारा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनको बाइक समेत रौंद दिया।
विज्ञापन

इधर, हादसे की जानकारी होने पर पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। जबकि, बाइक सवार युवकों को सीएचसी भेजा गया जहां, डाक्टरों ने बाइक चालक छोटू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, मान सिंह को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया। लेकिन, हैलट पहुंचते ही मानसिंह की भी मौत हो गई। परिजन उसके शव को भी घाटमपुर लौटा लाए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि छोटू कुशवाहा के चाचा रामजी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि, शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed