फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two foreign tourists injured bike rider car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार दो विदेशी पर्यटक घायल

Sat, 03 Dec 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two foreign tourists injured bike rider car collision
घायल विदेशी सैलानी से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बाइक के जरिये फतेहपुर से आगरा जा रहे विदेशी पर्यटक को कानपुर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पर्यटकों को अस्पताल भेजा। वहीं, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन



 शुक्रवार की दोपहर विदेशी पर्यटक आस्ट्रिया यूरोप निवासी आदम टेडियन (30) और मोनिका आर निवासी मैक्सिको सिटी भारत घूमने आए हैं। शुक्रवार को वह फतेहपुर से आगरा बाइक से जा रहे थे, तभी रनियां के खानचंद्रपुर गांव के सामने कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैगन-आर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायल पर्यटकों को विसायकपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पर्यटकों ने बताया कि वह भारत घूमने आए थे। रनियां चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। घायल पर्यटकों का इलाज निजी अस्पताल किया जा रहा है। मौके से कार सहित चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी वाहन से अस्पताल पहुंचे घायल पर्यटक- रनियां। शुक्रवार को विदेशी सैलानियों को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजने के लिए तत्काल एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन घंटों तक एंबुलेंस न पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो गए। पर्यटकों की जान बचाने के लिए स्थानीय लोगों को मजबूर होकर निजी वाहन से उन्हें अस्पताल भेजा।



उच्चाधिकारियों से बातचीत पर अड़े सैलानी- रनिया। विदेशी पर्यटकों के दोपहर में घायल होने के बावजूद कोई भी आलाधिकारी उनकी हालत के बारे में हालचाल लेने अस्पताल नहीं पहुंचा। जबकि, घायल उच्चधिकारियों से बातचीत करने की जिद पर अड़े रहे। वहीं पुलिस ने भी घायलों की कागजों कार्रवाई पूरी पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed