फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two daughters poisoned mother also ate herself

दो बेटियों को जहर दे मां ने खुद भी खा लिया

Tue, 06 Mar 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Mar 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two daughters poisoned mother also ate herself
रोते बिलखते परिजन।

विज्ञापन

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में एक महिला ने तीन साल और छह माह की बेटी को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। मां और तीन साल की बेटी की मौत हो गई जबकि छह माह की बेटी को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। घटना के बाद से महिला का पति फरार है।   

प्रहलादपुर निवासी राजेश की पत्नी रवीशा (27) ने सोमवार दोपहर अपनी छह महीने की बेटी रिया और तीन साल की दीपा को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। राजेश के छोटे भाई सचिन नायक ने बताया कि हालत बिगड़ने पर तीनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल और फिर कानपुर के लिए रेफर किया गया। रास्ते में रवीशा और दीपा की मौत हो गई। वहीं, रिया का इलाज चल रहा है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. गोविंद प्रसाद ने भी महिला और बच्चियों के जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई है।  
विज्ञापन


बरौर थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव में रवीशा का मायका है। घटना की जानकारी मिलने पर चाचा बालकराम परिजनों के साथ प्रहलादपुर पहुंचे। बालकराम ने बताया कि रवीशा का शादी 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में बाइक दे दी गई थी। इसके बाद रुपये की मांग को लेकर रवीशा को प्रताड़ित किया जाने लगा। चचेरे भाई अवधेश ने बताया कि दिल्ली में फेरी लगाने वाले रवीशा के भाई अनिल और सुशील के पहुंचने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed