फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two children drowning in the river drown, death

नदी में नहाने गए दो बालक डूबे, मौत

Tue, 04 Sep 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Sep 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two children drowning in the river drown, death
बालकों के मौत पर बिलखते परिजन।

विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के मुर्रा गांव में सोमवार सुबह नोन नदी में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पास में ही मौजूद उनकी बहनों ने यह देख शोर मचाया तो दौड़े ग्रामीणों ने एक  घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। बच्चों के शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। नदी से शव निकाले जाने के एक घंटे बाद एक बच्चे के शरीर में हरकत हुई तो पुलिस दोनो को सीएचसी ले गई। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मुर्रा गांव में सुबह करीब 8 बजे रविशंकर का बेटा राजा (10) व पड़ोसी राधेलाल के बेटे दीप कुमार (12) के साथ गांव के पास से निकली दक्षिणी नोन नदी में नहाने गया। बच्चों के साथ उनकी बहनें ज्योति व अंजली व पड़ोस में रहने वाली मुन्नी व शकुंतला भी गई थी। नदी किनारे पहुंचने पर युवतियां झाड़ू वाली सीकें निकालने लगीं और बच्चे नदी के पास पहुंच गए।
विज्ञापन


दीप कुमार की बहन अंजलि ने बताया कि नदी में उतरने से पहले राजा एक डंडे से गहराई नाप रहा था, इसी बीच वह पानी में गिर गया उसे बचाने के प्रयास में दीप कुमार भी कूद गया, जिससे दोनों डूब गए। यह देख युवतियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने नदी में कूद कर दोनों को ढूंढने का प्रयास किया, जिससे करीब एक घंटे बाद दोनों के शव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुुंचे। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया जबकि परिजन बेसुध हो गए। सूचना पर एसओ गजनेर रामफल प्रजापति ने बताया कि नहाते समय गहराई में जाने से दोनों बच्चे डूब गए। एक बच्चे के शव में परिजनों ने हलचल होने की बात कहीं तो दोनों को अस्पताल ले जाया गया था, वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed