फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two cars collide on expressway, half dozen injured

एक्सप्रेस-वे पर दो कारें टकराई, आधा दर्जन घायल

Sun, 06 May 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 May 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two cars collide on expressway, half dozen injured
दुर्घटनाग्रस्त कार उत्तराखंड की कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जंगली सूकर के आने से दो कारें आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में दोनों कारों में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया, जहां चार की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। बताया गया है कि कार सवार बिहार के मधुबनी इलाके के हैं।
विज्ञापन


शनिवार भोर पहर क्षेत्र के बारंडा गांव के सामने एक्सप्रेस वे पर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे सुभाष यादव पुत्र लक्ष्मण निवासी मधुवनी बिहार, मनोज कुमार पुत्र मोहन, जीतू पुत्र सुनील निवासीगण कमरैल थाना मडोना जिला सिंजोल, बिहार की कार के सामने जंगली सूकर आ गया।  जानवर  को देखकर गाड़ी चला रहे सुभाष ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी तो कंट्रोल कर ली, लेकिन पीछे से आ रही एक दूसरी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों कारें कई पलटी खाते हुए एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन


दुर्घटना में दूसरी कार में सवार सहारनपुर निवासी हरवीर सिंह पुत्र गौतम सिंह, अल्का पत्नी रजनीश, इनका पुत्र मयंक घायल हो गए। सुबह का समय होने और दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी बिल्हौर भेजा। जहां अल्का, मयंक, सुभाष, मनोज की हालत गंभीर होने पर सीएचसी डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। एक्सप्रेस वे पर कार की टक्कर से जंगली सूकर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed