{"_id":"5a0b497d4f1c1bf2538bce01","slug":"two-bikes-collide-one-youth-died-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकें टकराईं, एक युवक की मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकें टकराईं, एक युवक की मौत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक आमिर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित गुजेला गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई।
आवास-विकास कॉलोनी हंसपुरम, नौबस्ता (कानपुर) निवासी असलम (36) पुत्र राजू की ससुराल सजेती थानाक्षेत्र के ग्राम धरछुआ निवासी जुनेद हसन के यहां है। बीते सोमवार की रात वह अपने बड़े भाई के साले आमिर (18) पुत्र फिरोज निवासी कसबा बाबरपुर थाना अजीतमल जिला औरैया के साथ बाइक से अपनी ससुराल ग्राम धरछुआ जा रहा था। जैसे ही गुजेला गांव के पास पहुंचा तभी, उधर से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइकों पर सवार युवक उछलकर एक ओर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से असलम के सिर पर गंभीर चोट आई। जबकि, उसके साथ बैठे आमिर को ज्यादा चोट नहीं आई।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक पवन (25) पुत्र राजनरायण और साथी अंशुमान (27) पुत्र उमाशंकर निवासी हरदेव नगर थाना बर्रा (कानपुर) हेलमेट लगाए होने के चलते ज्यादा घायल होने से बच गए। जानकारी होने पर घायलों को एंबुलेंस में लादकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने असलम को मृत घोषित कर दिया। जबकि, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उर्सला अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया।