फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two bariatial deaths of a luxury car collision

लग्जरी कार की टक्कर से दो बारातियों की मौत

Tue, 18 Apr 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Tue, 18 Apr 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two bariatial deaths of a luxury car collision
हादसे की खबर मिलते ही मचा कोहराम।
क्षेत्र के चांदपुर और कुड़नी गांव के बीच सोमवार तड़के लग्जरी कार की टक्कर से दो बारातियों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर तेज रफ्तार से भाग निकला। बाराती वैन से एक गांव में शादी से वापस आ रहे थे। रास्ते में टायर पंचर होने पर वह रोड किनारे खड़े थे तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर निवासी फूलसिंह पासवान के  बेटे कपिल की बारात रविवार को थाना गजनेर (कानपुर देहात) के कठेठी गांव गई थी। देर रात कुछ बाराती वहां से एक वैन पर सवार होकर घर लौट रहे थे। भोर पहर वह जैसे ही गांव के पास पहुंचे तभी वैन का पहिया पंचर हो गया। चालक वैन को एक किनारे खड़ी करने के बाद स्टेपनी लगाने लगा।
विज्ञापन


वैन में सवार बाराती उतरकर रोड के किनारे खड़े हो गए। तभी एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने मोहम्मदपुर गांव निवासी अनिल कुरील (47) और रामशंकर पासी (51) को टक्कर मार दी। इसके बाद कार वैन में टक्कर मारते हुए दुगनी रफ्तार के साथ भाग निकली। घायलों को जल्द ही उसी वैन में लादकर सीएचसी भीतरगांव लाया गया। जहां से उन्हें हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। अन्य बारातियों ने बताया कि कार के  शीशे काले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह से अंदर कितने लोग थे पता नहीं चल सका। बारात की अन्य वैन से उसका पीछा करने की कोशिश भी की गई, लेकिन तेज रफ्तार कार को पकड़ नहीं सके। इधर, हादसे की खबर  जैसे ही मोहम्मदपुर गांव पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed