{"_id":"457392d951387840556d8ca4a51d900f","slug":"tuebwell-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नलकूपों में हजारों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नलकूपों में हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव में चोरों ने हस्कर गांव के खेतों में लगे तीन निजी नलकूपों में धावा बोला। और वहां से हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। जबकि, एक नलकूप की झोपड़ी को आग भी लगा दी।
मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि चोर उसके नलकूप की कोठरी का ताला तोड़कर भीतर घुसे। कोठरी के भीतर रखी छह बोरी यूरिया खाद, हल और कुछ अन्य सामान उठा ले गए। देशराज कुशवाहा ने बताया कि उसके नलकूप की कोठरी में घुसे चोरों ने भीतर रखी प्लास्टिक के जीन में आग लगा दी। जबकि, वहां रखा करीब तीन हजार रुपये से अधिक का माल उठा ले गए।
तीसरी घटना जुगराज कुशवाहा के नलकूप में की। चोरों ने यहां रखी फूस की झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। लपटें उठती देख लोग दौड़कर वहां पहुंचे तब तक चोर भाग गए थे। सूचना पाकर बिरहर चौकी से दो सिपाही गए। एसओ ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है।