फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Tubewell department's negligence, waterlogging are poor harvest

नलकूप विभाग की लापरवाही, जलभराव से खराब हो रही फसल

Tue, 09 Aug 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tubewell department's negligence, waterlogging are poor harvest
चंडाली गांव में सिचाई के लिए स्थापित नलकूप।
नलकूप विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र के चंडाली गांव स्थित नलकूप के पानी से आसपास के दर्जनों किसानों की फसल जलभराव के कारण बर्वाद हो रही है।  किसानों का आरोप है कि नलकूप विभाग के कर्मियों-अधिकारियों से कई बार मौखिक-लिखित रूप से खस्तहाल नालियों की मरम्मत की गुहार लगाई गई, लेकिन  नालियों में सुधार न होने के कारण जब-जब सिंचाई के लिए नलकूप शुरू किया जाता  है तो उनकी फसल जलमग्न होकर खराब हो जाती है।
विज्ञापन



करीब एक दशक पहले  किसानों से भागदौड़ कर चंडाली गांव जीटी रोड किनारे डीप बोरिंग कराकर नलकूप की स्थापना कराई थी, तब नलकूप विभाग के अधिकारियों ने आसपास के किसानों को सिचाई का भरोसा दिलाते हुए खेतों के आसपास से पक्की नालियों का  निर्माण कराया, लेकिन रखरखाव के अभाव और नियमित मरम्मत न होने से बीते कई वर्षों से नलकूप की सभी नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं इसकारण जब  भी सिचाई के लिए नलकूप चलाया जाता है तब-तब खेतों में गांठ तक पानी भर जाता  है।
विज्ञापन


नालियां टूटी होने से जहां क्षेत्र के सभी किसानों के खेतों के सिचाई  का पानी नहीं पहुंच पाता वहीं अत्यधिक पानी के कारण आसपास के खेतों की फसल  खराब हो जाती है। किसान अमर नाथ, किशन कुमार, रामसिंह, देशराज, रामसोहन, छोटे आदि ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के मोबाइल पर टूटी नालियां की सूचना अकसर दी जाती है, लेकिन मरम्मत के नाम पर तैनात कर्मी सिर्फ खानापूरी कर आए पूरे धन को हड़प कर जाते हैं। मामले की शिकायत भी कई बार तहसील दिवस में गई, लेकिन इसके बाद भी अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। आसपास के  सैकड़ों किसानों से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त नलकूप की नाली के निर्माण की  मांग नलकूप विभाग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed