फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Truck stuck in the pit, took eight hours jam

गड्ढे में फंसा ट्रक, आठ घंटे लगा जाम

Wed, 12 Oct 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck in the pit, took eight hours jam
मंगलपुर-सिकंदरा रोड पर गड्ढे में फंसा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर मुंड़ेरा गांव में मंगलवार सुबह खराब सड़क पर गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक फंस गया। इस कारण आठ घंटे तक मार्ग का यातायात ठप रहा। जाम के कारण भीषण गर्मी में वाहनों में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक निकलने के बाद यातायात सामान्य हो सका। इस बीच राहगीरों को आवागमन के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर मंगलपुर से रसूलाबाद तक 20 किलोमीटर सड़क का हिस्सा साढ़े चार वर्षों से खराब पड़ा है। सड़क पर बडे़- बड़े गड्ढे होने से गिट्टी पूरी तरह गायब हो चुकी है। इसके कारण यहां पर जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह सिकंदरा की तरफ  से गिट्टी लादकर रसूलाबाद जा रहा ट्रक मुंडे़रा गांव में पहुंचा। तभी सड़क के गड्ढे में ट्रक के पिछले पहिये बीचोंबीच फंस गए। इस वजहसे सड़क पर दोनों तरफ  वाहनों की कतार लग गईं और कई किलोमीटर तक जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मंगलपुर जेपी यादव ने छोटे वाहनों को गौरी गांव से निकाल कर खानपुर रोड होते हुए झींझक से निकाला। बाद में ट्रक को खाली कर गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद ही मार्ग का यातायात बहाल हो सका। थानाध्यक्ष मंगलपुर ने बताया की ट्रक गढ्ढे से निकलने के बाद मार्ग का यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed