{"_id":"5a8c79314f1c1b805a8baea5","slug":"truck-scooter-roger-and-crushed-wife-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने स्कूटी सवार दरोगा और पत्नी को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने स्कूटी सवार दरोगा और पत्नी को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर हांसेमऊ गांव के पास मंगलवार की देरशाम एक ट्रक ने स्कूटी सवार दरोगा और उसकी पत्नी को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर शवों को जिला मुख्यालय भिजवाया है। हादसे के वक्त वह हेलमेट लगाए हुए थे।
जानकारी के मुताबिक दरोगा की तैनाती रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाने में थी। परिवार कानपुर के नौबस्ता इलाके में रहता है।
बताया गया है कि स्कूटी सवार को दंपति कानपुर की ओर जा रहे थे। तभी हांसेमऊ गांव के पास एक ट्रक उनको रौंदता हुए आगे निकल गया। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने शवों की पहचान कराने का प्रयास किया। इधर, जानकारी मिलने पर सट्टी क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव से लोग पहुंच गए। उन्होंने कानपुर के नौबस्ता निवासी देवधर यादव (45) और उनकी पत्नी रेखा (40) की शिनाख्त कर ली।
बताया कि दोनों लोग स्कूटी से निमंत्रण में जहांगीरपुर गांव आए थे। वहां से रात में ही वापस घर पहुंचने के लिए चले थे। देवधर यादव रायबरेली के ऊंचाहार थाने में उपनिरीक्षक के पद तैनात थे। उनको सुबह कानपुर से ड्यूटी पर जाना था। कोतवाल देवंद्रसिंह ने बताया कि बताया परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को जिला मुख्यालय ले जाया जा रहा है।