{"_id":"5ae8c3c44f1c1b63098b77bb","slug":"truck-rides-to-bicycle-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 May 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
इसी ट्रक की चपेट में आकर हुई मानसिंह की मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगने वाले रोड जाम ने फिर एक अधेड़ की जान ले ली। जल्दी निकलने के चक्कर में ट्रक ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने किसी तरह वाहन में फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।
थाना सजेती क्षेत्र के रवाईपुर गांव का रहने वाला मानसिंह यादव (52) किसान था। सोमवार को वह बच्चों के साथ शादी में शामिल होने के लिए ग्राम अफजलपुर (बिधनू) गया था, वहीं से वापस घाटमपुर लौटा। उसकी साइकिल हमीरपुर रोड पर किसी के घर में खड़ी थी। बच्चों को टेंपो से घर भेजने के बाद साइकिल लेकर गांव जा रहा था। जैसे ही हमीरपुर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने पहुंचा। तभी, पीछे से आए ट्रक ने रौंद दिया। वह साइकिल समेत ट्रक के पहिए के नीचे फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। यह देख चालक ट्रक को वहीं खड़ा करके कूदकर भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक तेज रफ्तार में ट्रक चला रहा था। साइकिल सवार को कुचलने से पहले उसने रोड किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली में भी टक्कर मारी थी। गनीमत थी कि ट्रैक्टर ट्राली पर कोई सवार नहीं था। जानकारी होने पर कसबा चौकी इंचार्ज विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रक के नीचे फंसे शव और साइकिल को किसी तरह बाहर निकलवाया। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरोें ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होते ही अधेड़ के परिजन और बड़ी संख्या में रवाईपुर गांव के लोग सीएचसी पहुंच गए। गांववालों ने बताया कि मृतक मानसिंह यादव किसान था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। बताया कि अभी किसी भी बेटी की शादी नहीं हुई है। मानसिंह की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।