फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Truck rides, death to bike rider

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, मौत

Mon, 26 Nov 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Truck rides, death to bike rider
उत्तेजित लोगों को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र के तातियागंज गांव के पास जीटी रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक के पहिए के नीचे आए बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव वाले व परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन

बिना परिजनों के पहुंचे शव को पोस्टमार्टम भेजने व ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम और सीओ द्वारा यथा संभव आर्थिक मदद दिलवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन


  चौबेपुर क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान समर सिंह के छोटे भाई देवेंद्र सिंह (55) बीते 10 वर्षों से परिवार संग गोवा गार्डेन, कल्याणपुर, कानपुर में रह रहे थे। खेती-किसानी के सहारे परिवार का भरण पोषण कर रहे देवेंद्र गांव में मकान का निर्माण कर रहे थे। इसी कारण रविवार सुबह देवेंद्र, पत्नी कुसुमा (50) के साथ बाइक से गांव खरगपुर जा रहे थे। सुबह 10 बजे तातियागंज गांव के पास आदर्श इंटर कालेज के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों लोग ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्हौर के प्रभारी सीओ राजेश पांडे और एसडीएम बिल्हौर हिमांशू गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम द्वारा मृतक परिवार को शासनस्तर से किसान दुर्घटना बीमा के तहत मिलने वाली आर्थिक का भरोसा दिए जाने पर लोग शांत हो गए। लगभग दो घंट तक जीटी रोड जाम रहने से वाहनों की कतार लग गई। -



 रविवार सुबह तातियागंज गांव के पास हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत की घटना से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दंपति देंवेद्र और कुसुमा की चार बच्चों में दो बेटियों कोमल और रश्मि की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्र शंकर (22) और पूजा (19) अविवाहित हैं। हादसे के बाद शंकर और पूजा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस ने बीच सड़क शवों को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेज दिया था। कार्यवश जयपुर राजस्थान गए बड़े भाई ग्राम प्रधान समर सिंह ने फोन पर बताया कि बच्चों की पढ़ाई के कारण देवेंद्र गांव छोड़कर शहर में रह रहे थे। परिवार का भरणपोषण खेतीबाड़ी के ही सहारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed