फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Truck driver and car rider fight

ट्रक चालक और कार सवारों में मारपीट

Sun, 21 Jan 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Truck driver and car rider fight
मारपीट में घायल हुए कार सवार युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर रोड के जहांगीराबाद गांव में एक ट्रक चालक और कार सवार लोगों के बीच मारपीट हो गई। इस बीच ट्रक चालक के पक्ष में गांव के लोग भी आ गए। जहां सभी ने मिलकर कार सवारों को पीट दिया। कार पर सवार महिला ने लूटपाट का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


घाटमपुर के मोहल्ला जवाहर नगर पूर्वी निवासी सुनीता सिंह पत्नी जयसिंह सेंगर ने बताया कि फजलगंज (कानपुर) में उसकी ट्रैवल्स एजेंसी का निर्माण कार्य शुरू है। शनिवार की शाम वह अपने बेटों शिवम सेंगर और योगेंद्र के साथ कार से कानपुर जा रही थी। कार अनुराग चला रहा था। चीनी मिल रोड के पास पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक तेजी से निकला, और उनकी कार से टकराते बचा। इसके बाद ट्रक घाटमपुर की ओर भागा।
विज्ञापन


इधर, कार सवारों ने ट्रक का पीछा कर जहांगीराबाद गांव के पास रोक लिया। कार सवार युवकों ने चालक को सीट से खींचकर पीटना शुरू कर दिया।  चालक जहांगीराबाद गांव का था, जिससे उसके समर्थन में गांव के लोग आ गए। गांववालों ने मिलकर कार सवार युवकों को पीटना शुरू कर दिया। बाद में लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के बाद कार सवार लोग कोतवाली पहुंचे। सुनीता सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी कार पर एक बैग में 1 लाख 30 हजार रुपये रखे थे। गांववाले उसे लूटकर ले गए हैं। बताया कि मारपीट में बीच-बचाव के दौरान भीड़ में उसके गले की चेन और एक हाथ में पहना सोने का कंगन कहीं गुम हो गया है। सुनीता सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक और उसके समर्थकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल पीएन बाजपेई ने बताया कि मामला सिर्फ मारपीट का प्रतीत होता है। बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed