फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Truck collides with van, two die, three seriously

ट्रक ने वैन में मारी टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर

Wed, 22 Nov 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with van, two die, three seriously
कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर थानाक्षेत्र के साखा-जनवारा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने सामने आ रही वैन में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मूसानगर पुलिस ने ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। वहीं, घायलों को सीधे कानपुर ले जाया गया है। हादसे के बाद मुगल रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के साथ ही लोगों को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


कस्बा मूसानगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी राजेश गुप्ता किराना व्यवसायी हैं। उनका बेटा कृष्णा गुप्ता घाटमपुर कस्बे के असेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ता था। जबकि बेटी श्रेया गुप्ता और भतीजी साक्षी गुप्ता पुत्री राकेश गुप्ता भी घाटमपुर में ही पढ़ती हैं। इसके चलते उनका डेली घाटमपुर आना-जाना था। मंगलवार की दोपहर बाद राकेश की पत्नी रीतू गुप्ता अपने बच्चों और भतीजी के साथ निजी ओमनी वैन से बच्चों को ड्रेस खरीदने घाटमपुर आ रही थीं। वैन गौसगंज (मूसानगर) निवासी दिलीप प्रनामी पुत्र स्व.रामबाबू साहू चला रहा था। दोपहर बाद करीब दो बजे जैसे ही मूसानगर और घाटमपुर थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित साखा-जनवारा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ने ट्रक भगाकर ले जाने की कोशिश की लेकिन सूचना पर मूसानगर (कानपुर देहात) पुलिस ने ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। इधर, वैन में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। तब तक चालक दिलीप प्रनामी (28) और वैन मालिक के पुत्र कृष्णा गुप्ता (14) की मौत हो गई। जबकि रीतू गुप्ता (40) श्रेया गुप्ता (16) और साक्षी गुप्ता (17) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को तत्काल घटनास्थल से ही वाहन में लदवाकर सीधे कानपुर भिजवाया जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई शुरू की। इधर, हादसे की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मूसानगर से भी बड़ी संख्या में लोग आ गए। घटना को लेकर रोष जताने लगे। भीड़ के चलते मुगल रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे घाटमपुर सीओ आर.के चतुर्वेदी और कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि ट्रक को चालक समेत थाना मूसानगर पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed