{"_id":"595fe6734f1c1ba97c8b4589","slug":"truck-collide-in-tempo-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने टेंपो में टक्कर मारी, युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने टेंपो में टक्कर मारी, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजेती थानाक्षेत्र के डोहरू गांव के सामने ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
शुक्रवार की दोपहर एक टेंपो सवारी लेकर हमीरपुर से घाटमपुर की ओर आ रहा था। गुजेला गांव के पास सवारी बैठाने के लिए जैसे ही चालक ने टेंपो रोका, तभी, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। हादसे में टेंपो सवार कोहरा गांव निवासी सुरजन सिंह (20) पुत्र विमल सिंह परिहार की मौके पर मौत हो गई।
सुरजन कानपुर में कोचिंग करता था। जबकि, अमौली गांव के परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात ग्राम जरारा, थाना नदीगांव (जालौन) निवासी सोमेंद्र मिश्रा (28), टिकवांपुर (सजेती) निवासी गोविंद वर्मा पुत्र ब्रह्माप्रसाद और सूरज पाल पुत्र गुरु प्रसाद घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंचे गुस्साए लोगों ने कानपुर-सागर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। ग्रामीण ट्रक चालक को पकड़े जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर रोड जाम करने से मना किया।