फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   truck and dumper collpse, jam on road

ट्रक और डंपर भिड़े, लगा जाम

Thu, 31 Dec 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहा पर तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। आएदिन चौराहे पर ट्रकों के आपस में टकराने से आसपास के दुकानदार भयभीत हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की देररात एक बार फिर ट्रक और डंपर के टकरा जाने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। घाटमपुर कसबे का मुख्य चौराहा काफी महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाला है।
विज्ञापन


मुगल रोड और कानपुर-सागर राजमार्ग का मिलन होने से चौराहे पर चौबीसों घंटे छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दोनों ही मार्गों पर सबसे अधिक संख्या ट्रकों की रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के लोगों ने बताया कि कानपुर-सागर मार्ग पर जहां हजारों की संख्या में मौरंग-गिट्टी ढोने वाले ट्रक चलते हैं।  मुख्य चौराहे पर कोई संकेतक न लगे होने और बीच में गुमटी न बने होने से चालकों को दूर से समझ में ही नहीं आता है कि यहां चौराहा है।


रात के सन्नाटे में चौराहे पर तेज गति से ट्रक निकालते हैं। इसी चक्कर में आए दिन कोई न कोई ट्रक हादसा होता रहता है। मंगलवार की देररात हुए हादसे में दोनों वाहनों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।

डंपर के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसमें लदी गिट्टी को दूसरे वाहन में खाली करवाया गया। शाम तक चौराहे पर यातायात अव्यस्थित बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed