{"_id":"5bcf7b36bdec22693032fc86","slug":"trolla-truck-collides-with-loader-death-of-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला ट्रक से टकराया लोडर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला ट्रक से टकराया लोडर, तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
थाने में खड़ा क्षतिग्रस्त लोडर।
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर सोमढाबा के पास मंगलवार की भोर तेज रफ्तार लोडर ने आगे चल रहे ट्राला ट्रक में टक्कर मार दी। इससे लोडर चालक और बगल में बैठे एक पशु व्यापारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे चार अन्य व्यापारी उछलकर सड़क पर जा गिरे। ट्राला सें फंसा लोडर करीब आधा किलोमीटर घसीटता चला गया।
वहीं, सड़क पर गिरे एक और व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन व्यापारियों को इलाज के कानपुर भेजा गया। हादसा लोडर चालक के झपकी लगने से हुआ। वहीं ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जनपद सीतापुर के सिधौली निवासी इशरत (18) ने बताया कि वह सोमवार की रात लोडर से भाई मोहम्मद इश्तयाक (24) और गांव के आसिफ (32), हारून कुरैशी (20), लखनऊ के खदरा चुंगी निवासी अनीस (52), सीतापुर के बाड़ी गांव निवासी चालक अमित कुमार (21) के साथ भोगनीपुर के चौरा स्थित बाजार से बकरियां खरीदने जा रहा था। हाईवे पर पुखरायां के निकट सोम ढाबा के सामने लोडर आगे चल रहे ट्राला में जा घुसा। इससे लोडर चालक अमित व अनीस की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं हारून, मोहम्मद इश्तयाक, इशरत व आसिफ उछलकर सड़क पर दूर गिरे। वहीं गंभीर रूप से घायल हारून की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्राला में लोडर फंसकर करीब आधा किमी. तक घसीटता चला गया। कस्बे के पटेल चौक के निकट लोगों के शोर मचाने पर ट्राला चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राला व लोडर को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज एक निजी चिकित्सक से कराया गया। व्यापारी इशरत ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।