{"_id":"5886683d4f1c1b5c02cf48b2","slug":"trola-rammed-into-the-truck-parked-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसा ट्राला, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसा ट्राला, चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
-घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त खड़ा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विसायकपुर चौराहा के समीप हाईवे पर खड़े ट्रक में गोरखपुर से झांसी जा रहा ट्राला पीछे से जा घुसा। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं परिचालक हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 व चौकी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
गोरखपुर से झांसी जा रहा ट्राला ट्रक रनियां के विसायकपुर चौराहा के समीप हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। इससे ट्राला की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में चालक राजन (24) पुत्र बालकरन निवासी गौरनबाजार गोरखपुर केबिन में बुरी तरह फंस गया। लोगों ने केबिन काटकर बाहर निकाला। तब तक चालक राजन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में परिचालक सुनील बाल-बाल बच गया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि हाईवे पर खड़े ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।