{"_id":"57c1e8684f1c1b4a38d500ed","slug":"transporters-threaten-to-arto","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ को ट्रांसपोर्टर की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ को ट्रांसपोर्टर की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
डंपर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के एक ट्रांसपोर्टर ने जिले के एआरटीओ दफ्तर के एक अधिकारी के मोबाइल फोन पर काल करके परिवार सहित जान से डालने की धमकी दी है। धमकी से परेशान अधिकारी ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जानकारी एसपी व डीएम को भी दी गई है।
एआरटीओ कानपुर देहात कार्यालय में तैनात यात्री/मालकर अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में कहाकि कि बीती 24 अगस्त की सुबह उनके सीयूजी मोबाइल फोन पर मोबाइल नंबर 9956701993 से एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद का नाम अजय बघेल निवासी गंगा नगर चिनहट, लखनऊ बताते हुए कहाकि उसका डंफर पकड़ लिया गया है, उसे बंद न करें।
बातचीत रोककर जब उन्होंने कॉल करने वाले को बताया कि वह चेकिंग में नहीं हैं तो दूसरी तरफ से बात कर रहे व्यक्ति ने उनकी बात को अनुसना करके उन्हें व उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करके अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फोन रख दिया। इसके बाद विनय ने जब मालूम किया तो पता चला कि एआरटीओ ( प्रवर्तन द्वितीय) संजीव सिंह ने एक ओवरलोड डंपर को पकड़कर रनियां पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। वहां उनके हमराह सिपाही नरेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर पर भी इसी नंबर से फोन धमकी भरा फोन आया था ।
विज्ञापन
इसमें भी गाड़ी बंद होने पर परिवार समेत समाप्त कर देने की धमकी दी गई थी। इस जानकारी के बाद विनय पांडेय ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। रनियां चौकी प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रांसपोर्टर अजय बघेल निवासी गंगानगर चिनहट लखनऊ के खिलाफ धारा 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले से पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। घटना की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।