फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Train commute on arrival

ट्रेनें लेट होने पर यात्रियों का हंगामा

Wed, 20 Jun 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jun 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Train commute on arrival
ट्रेनें लेट होने के चलते स्टेशन पर बैठे यात्री।
झींझक। मंगलवार को कानपुर से इटावा जाने वाली कानपुर टूंडला मेमू और गोमती एक्सप्रेस के लेट होने के चलते यात्री गर्मी मेें परेशान रहे। इस दौरान गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर हो-हल्ला किया, तब फरक्का एक्सप्रेस का वैकल्पिक ठहराव दिया गया। इसके बाद यात्री शांत हुए।  
विज्ञापन


मंगलवार को कानपुर से इटावा की तरफ जाने बाली कानपुर टूंडला मेमू तीन घंटे व लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस करीब दो घंटे विलंबित होने से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भीषण गर्मी में समस्या का सामना करना पड़ा। गर्मी में महिलाओं व बच्चो का बुरा हाल था। इसी बीच यात्रियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची जीआरपी व स्टेशन कर्मियों ने लोगों को शांत कराया और अधिकारियों से वार्ता करके झींझक में अप की फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव दिलाया। इसके बाद लोग शांत हुए। स्टेशन पर मौजूद गौरी के राहुल गुप्ता, संदना के खगेंद्र कुमार, मंगलपुर के अशोक कुमार व मड़ेरा के संजय आदि यात्रियों ने बताया कि इटावा की ओर जाने के लिये स्टेशन पर आया था और ट्रेनें लेट होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि सुबह अप की मेमू व गोमती लेट होने के कारण अप फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव झींझक स्टेशन पर दिया गया था। सभी यात्री उक्त ट्रेन से रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed