{"_id":"5c7adf89bdec224a3d3ff708","slug":"tractor-stolen-one-catch","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के ट्रैक्टर समेत एक को दबोचा, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के ट्रैक्टर समेत एक को दबोचा, साथी फरार
Sun, 03 Mar 2019 01:25 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया चोरी का ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने कस्बे के जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के पास चोरी के एक ट्रैक्टर को बरामद किया। वाहन के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जबकि, गिरोह के तीन सदस्यों की तलाश की जा रही है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक ने पुलिस दल पर तमंचे से फायर भी किया। वाहन चोर की पैरवी के लिए कई स्थानीय नेता कोतवाली में दबाव बनाते देखे गए। लेकिन पुलिस के तेवर देखकर सभी खिसक गए। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि दरोगा रविशंकर पांडेय गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग चोरी का ट्रैक्टर लेकर मय ट्राली को नौरंगा गांव की ओर से बेचने के लिए जा रहे थे।
सूचना के बाद पुलिस दल ने एक ट्रैक्टर को रोका तो उसमें से एक व्यक्ति अंधेरे में भाग निकला। चालक भी उतरकर भागने लगा। पुलिस दल के पीछा करने पर उसने तमंचे से फायर भी किया। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने नाम छोटू उर्फ इरशाद निवासी गांव धौहल, थाना जलालपुर (हमीरपुर) बताया। उसने भागे साथी का नाम नौरंगा (घाटमपुर) निवासी रवि कोरी बताया है। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर की नेमप्लेट में पड़े नंबर की जांच करने पर वह बाइक का निकला।
पूछताछ में बताया कि ट्रैक्टर 27 फरवरी को बांदा जिले के बरैठा गांव स्थित राधिका ढाबे के बाहर से चोरी करने के बाद नौरंगा कस्बे में लाकर रखा गया था। नौरंगा कस्बे से वाहन चोर गिरोह का संचालन किया जाता है। बताया कि गिरोह में उसके अलावा नौरंगा निवासी रवि कोरी, कुलदीप उर्फ लोहा सिंह कुरील के अलावा गांव रमना थाना मौदहा (हमीरपुर) निवासी पुष्पेंद्र यादव शामिल हैं। बताया कि बांदा, हमीरपुर और कानपुर देहात में वाहन चोरी कर बेचते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी छोटू उर्फ इरशाद को जेल भेज दिया है। जबकि, उसके गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही है।