फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Tractor reflex in Trial, two deaths

ट्रायल में ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत

Tue, 20 Mar 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Mar 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tractor reflex in Trial, two deaths
दुर्घटना के बाद जीटी रोड किनारे पड़े घायल।
बिल्हौर।  कस्बे के मुरादनगर मोहल्ला जीटी रोड स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी के नए ट्रैक्टर का ट्रायल करते समय एजेंसी कर्मियों से हुई चूक ने बड़ी दुर्घटना का रूप ले लिया। एकाएक ब्रेक लगाने से ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन


सोमवार को मुरादनगर स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी के तीन कर्मी जीटी रोड पर नए ट्रैक्टर का ट्रायल कर रहे थे। एजेंसी के समीप एमपी कोल्ड पर करीब 25 वर्षीय मैकेनिक/चालक आदेश ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


देखते ही देखते ट्रैक्टर जीटी रोड किनारे गहरे फुटपाथ में कई बार पलटा खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार आदेश, सुरेश (35) निवासी भवानीपुर और अनिल निवासी खजुरी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा, जहां डाक्टरों ने आदेश को मृत घोषित कर दिया। सुरेश और अनिल को कानपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में सुरेश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed