{"_id":"5a26ebe64f1c1b87698bfe70","slug":"tractor-kills-youth-on-death-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
विलाप करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस चौकी साढ़ के चंदापुर गांव के निकट ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर भी खड्ड में पलट गया और चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू की है।
चंदापुर गांव निवासी विनोद (26) पुत्र रामबरन निषाद मंगलवार की सुबह साइकिल पर सब्जी की बोरियां लादकर कुड़नी कस्बे की बाजार जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तभी, सामने से ईंट लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे साइकिल समेत रौंद दिया। विनोद निषाद की मौके पर मौत हो गई। जबकि, ट्रैक्टर रोड किनारे खड्ढ में जाकर पलट गया। चालक मौका पाकर वहां से भाग गया। इधर, हादसे की जानकारी होते ही चंदापुर गांव के लोग वहां पहुंच गए। घटना पर नाराजगी जताते हुए परिजनों व महिलाओं ने कुड़नी-बकेवर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ ट्रैक्टर चालक को पकड़े जाने और मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग करने लगी। साढ़ पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी कोतवाल सुनील शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।