फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Tractor tricks father-son on board

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंदा

Fri, 26 Oct 2018 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Oct 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tractor tricks father-son on board
हादसे मे हुई मौतों पर बिलखते परिजन।
संदलपुर। थाना मंगलपुर क्षेत्र के संदलपुर-मंगलपुर मार्ग के बीच स्थित हवासपुर के पास गुरुवार शाम ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी संदलपुर व थाना अध्यक्ष  मंगलपुर मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव हवासपुर निवासी वीरेंद्र सिंह निषाद (32) अपनी मां राममूर्ति (56) तथा पुत्र अंशु (03) के साथ गुरुवार शाम साइकिल से घर का समान व पत्नी सियावती के लिए करवा लेने संदलपुर बाजार जा रहे थे। हवासपुर से 200 मीटर दूर मार्ग की चढ़ाई पर उसने मां को साइकिल से उतार दिया, तभी झींझक की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


वीरेंद्र व उसके पुत्र अंशु मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर लेकर गए, जहां चिकित्सक डॉ. केदारनाथ ने उन्हें मृत घोषित कर घटना की सूचना थाना अध्यक्ष मंगलपुर व चौकी प्रभारी संदलपुर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी व थानाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed